उत्तर प्रदेश

Published: Dec 28, 2022 08:18 PM IST

UP NewsPPP मॉडल पर बस अड्डे के विकास के संबंध में मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से चर्चा की

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने उ.प्र. परिवहन निगम (U.P. Transport Corporation) के अधिकारियों (Officials) और विभिन्न कंपनियों (Various Companies) के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश के 16 जनपदों के 23 बस स्टेशनों को पी.पी.पी मॉडल (PPP Model) पर डिजाइन बिल्ड फाइनेंस ऑपरेट एण्ड ट्रांसफर मॉडल पर विकसित किये जाने के विषय पर आज परिवहन निगम मुख्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि पी.पी.पी मॉडल में आपके हितों को ध्यान में रखते हुए आपके सुझाव पर विचार किया जायेगा। सबसे प्राइम जगह पर आपको बस अड्डे के विकास के लिए जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश के अन्य जनपदों में भी बस अड्डों को पी.पी.पी मॉडल पर विकसित किये जाने की योजना है।

दयाशंकर सिंह ने कहा कि आप सभी अधिक से अधिक आवेदन करें। जनवरी, 2023 में आवेदन के लिए निविदा जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी, 2023 तक आप अपने सुझाव दे सकते हैं, जिस पर परिवहन निगम पी.पी.पी पॉलिसी की शर्तों के अधीन विचार करेगा। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निवेश के लिए अच्छा और सुरक्षित माहौल है। उत्तर प्रदेश धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु और यात्री आते हैं, जिनको अच्छी परिवहन सुविधा के साथ स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टेशन मिले इसके लिए पी.पी.पी मॉडल पर बस स्टेशनों के विकास की योजना बनाई गई है।

उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चेयरमैन आर.के तिवारी ने कहा कि आप द्वारा उठाए गए सभी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ निविदा की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। परिवहन निगम में भी आमूलचूल परिवर्तन हो, इस दिशा में परिवहन निगम लगातार सार्थक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का ग्रोथ रेट बहुत अच्छा चल रहा है। निवेशकों के हितों की सुरक्षा के साथ ही उन्हें विकास करने के सभी अवसर उपलब्ध हैं। निवेशक अधिक से अधिक संख्या में बिड में हिस्सेदारी करें और सुनहरे अवसर का लाभ उठायें। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने दो महिला प्रशिक्षु चालक अवध डिपों लखनऊ क्षेत्र रेखा पुत्री मुकेश चन्द्र और प्रज्ञा रावत पुत्री पवन कुमार को निगम की जैकेट भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि आप दोनों बहुत सी लड़कियों के लिए, जो इस क्षेत्र में आना चाहती हैं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।