उत्तर प्रदेश

Published: Jan 26, 2022 11:59 AM IST

Republic Day 2022 Paradeगणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर यूपी की झांकी, काशी विश्वनाथ धाम की दिखी झलक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
यूपी की झांकी (Photo Credits-Twitter)

नई दिल्ली: भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस समारोह मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर शानदार परेड का आयोजन किया गया है। देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां तिरंगा फहराया। साथ ही  21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस दौरान यहां देश के अलग-अलग हिस्‍सों की सांस्‍कृतिक व‍िरासत की झलक भी दिखाई पड़ी है। दिल्ली के राजपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में काशी विश्वनाथ धाम की झलक दिखाई दी। 

ज्ञात हो कि दिल्ली के राजपथ पर यूपी की झांकी प्रदर्श‍ित की गई, इसमें काशी विश्वनाथ धाम की झलक भी दिखी है। जबकि पंजाब की झांकी में स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब के योगदान को दर्शाया गया है। इस झांकी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दर्शाया गया है। इसमें लाला लाजपत राय और उधम सिंह के नेतृत्व में साइमन कमीशन के खिलाफ माइकल ओ डायर को गोली मारने के विरोध को भी दर्शाया गया है।

यूपी की झांकी-

वहीं गोवा की झांकी ‘गोअन विरासत के प्रतीक’ पर आधारित है। यह झांकी फोर्ट अगुआड़ा, डोना पाउला और पणजी में स्थित आज़ाद मैदान में शहीदों के स्मारक को प्रदर्शित करती है। जबकि परेड में मेघालय की झांकी दिखाई गई। इस झांकी में एक महिला को बांस की टोकरी और कई बांस के उत्पादों को बुनते हुए दिखाया गया है।