उत्तर प्रदेश

Published: Apr 28, 2022 06:47 PM IST

UP Politics भ्रष्टाचार का पर्याय थी समाजवादी पार्टी सरकार: स्वतंत्र देव सिंह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार (Corruption) का पर्याय रही समाजवादी पार्टी सरकार (Samajwadi Part Govt.) के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले अपने गिरेबान में झांके, जिनके शासन में आए दिन घोटाले होते थे। यश भारती पुरस्कार (Yash Bharti Award) के नाम पर भारी भरकम राशि तो ‘अपनो’ को उपकृत करने पर ही उड़ाई जाती थी।

अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी सरकार विकास पर पैसा खर्च कर रही है। सरकार की नजर में प्रदेश का हर नागरिक समान है। विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है। मुआवजा वितरण में भी किसी के साथ कोई भेदभाव भाजपा सरकार नहीं करती है, लेकिन सपा सरकार की हर भर्ती और योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। यहाँ तक कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भी इससे अछूता नहीं था । 

बुलडोजर चलने से पीड़ा क्यों हो रही है

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा  कि भर्ती में एक जाति विशेष का तो जैसे अधिकार ही हो गया था। सपा सरकार ने यश भारती पुरस्कार की शुरुआत तो सरकारी खजाने से अपने लोगों को उपकृत के लिए ही शुरू की थी । ऐसे में अखिलेश यादव के मुंह से भ्रष्टाचार की बात हास्यास्पद है क्योंकि सपा सरकार में घोटालों की लंबी श्रृंखला ही रही है। उनके खनन मंत्री तो आजतक जेल में बंद हैं। उन्होंने अखिलेश से यह जानना चाहा कि अपराधियों और माफिया पर बुलडोजर चलने से उन्हें इतनी पीड़ा क्यों हो रही है? उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि कब्जे की जमीन पर माफिया का निर्माण कैसे जायज हो सकता है।