उत्तर प्रदेश

Published: Jan 24, 2022 07:06 PM IST

UP Assembly Election 2022समाजवादी पार्टी ने चुनाव के लिए 159 प्रत्याशियों की सूची की जारी, मैनपुरी की करहल सीट से लड़ेंगे अखिलेश यादव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)

लखनऊ : आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है। सपा के तरफ से जारी पहली लिस्ट में 159 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में अखिलेश यादव का भी नाम शामिल है, वह मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।  वहीं, सपा के दिग्गज नेता आजम खान रामपुर से अपनी किस्मत  आजमाएंगे। जबकि उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को स्वार से सीट मिली है। 

उल्लेखनीय है कि, कैराना सीट से समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को टिकट दिया है। वह, गैंगस्टर ऐक्ट में जेल में बंद हैं।  नकुड़ से धर्म सिंह सैनी, जसवंत नगर से शिवपाल यादव,  सहारनपुर देहात से आशु मालिक, मांट से संजय लाठर, ऊंचाहार से मनोज पांडे, बरेली कैंट से सुप्रिया ऐरन, घाटमपुर से भगवती सागर, तिंदवारी से ब्रजेश प्रजापति दावेदारी पेश करेंगे।  हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वहीं, ऊंचाहार से मनोज पांडे को उम्मीदवार बनाया है।