उत्तर प्रदेश

Published: Nov 16, 2022 01:19 PM IST

Shockingशॉकिंग! खूबसूरत महिला से हुआ ब्याह, सुहागरात के दिन बदला पत्नी का जेंडर फिर जो हुआ...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली: शादी को लेकर तो कई खबरें आपने सुनी होगी लेकिन आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे है वह होश उड़ा देने वाली है। अक्सर जब अरेंज मैरेज होती है तो लड़की की खबूसरती को देख कर ब्याह किया जाता है। ऐसा ही कुछ एक परिवार ने किया। दरअसल लड़की की खूबसूरती देख एक परिवार ने उसे अपने घर की बहू बना तो लिया लेकिन वह असल में महिला ही नहीं है? चौंक गए ना? अब आपके मन में सवाल होगा तो वो महिला नहीं है तो फिर क्या है? आइए यहां जानते है आखिर क्या है पूरा माजरा.. 

दरअसल अपने घर में ब्याह कर लाई  बहू महिला ना होकर तीसरा जेंडर है। जी हां हालांकि यह घटना आपको फिल्मी कहानी की तरह लग रही हो लेकिन यह सच है। दरअसल यह होश उड़ा देने वाली घटना उत्तरप्रदेश के एटा में हुआ है। जहां एक परिवार के साथ यह सब हुआ है।

बहु निकली किन्नर

यह होश उड़ा देने वाला मामला दरअसल एटा के धुमरी का है। यहां एक शख्स की शादी इसी साल मई में एक खूबसूरत महिला से रचाई गई थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही घर की बहू के बारे में ऐसी सच्चाई सामने आती है जिससे पूरा घर हिल जाता है। नई- नवेली बहू के किन्नर होने की जानकारी सामने आती है और इतना ही नहीं जब लड़के के परिवार वाले इस पर अपनी आपत्ति जताते हैं तो बहू घर से कुछ नकदी और 11 लाख रुपये की जूलरी लेकर फरार हो गई। 

मामला दर्ज 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामले की रिपोर्ट जैथरा थाने में करवाई गई है। इस घटना के बारे में पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक युवक की शादी एकाग्रता नाम की युवती से हुई थी। वह देखने में बेहद खूबसूरत थी। एकाग्रता का परिवार दिल्ली में रहता है। शादी से पहले एकाग्रता के किन्नर होने की जानकारी से लड़के वाले पूरी तरह अनजान थे। वहीं जब बात सामने आई तो एकाग्रता अपने माता- पिता और बहन को बुला उनके साथ चली गई। मामले में लड़की के अलावा परिवार के अन्य तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। फ़िलहाल बहु की इस सच्चाई का पता चलते ही परिवार सदमें में है।