उत्तर प्रदेश

Published: Apr 19, 2024 03:01 PM IST

Rampur Lok Sabha Electionसपा ने बीजेपी पर रामपुर में बूथ कैप्चरिंग और वोटरों को भगाने का लगाया आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मतदान केंद्र पर कतार में खड़े मतदाता PHOTO: EC

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के पहले चरण में उत्तर प्रदेश के आठ सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर और रामपुर, सीट शामिल हैं। वहीं समाजवादीर पार्टी ने रामपुर में बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग और वोटरों को भगाने का आरोप लगाया है।

निष्पक्ष मतदान की मांग की
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि रामपुर लोकसभा के ग्राम अजीतपुर के बूथ संख्या 268, 269, 270 पर प्रशासन द्वारा लोगों को नहीं डालने दिया जा रहा वोट, पुलिस कर रही परेशान। चुनाव आयोग संज्ञान लें और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

कैराना लोकसभा में थाना भवन के ग्राम मसावी के बूथ संख्या 172 पर लगभग 1500 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। सहारनपुर लोकसभा के सहारनपुर नगर में बूथ संख्या 270 पर धीमी गति से मतदान चल रहा है। बूथ के मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण प्रशासन मतदान की गति को प्रभावित कर रहा है।

सपा ने आरोप लगाया कि सहारनपुर लोकसभा के जे.वी. इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 58, 62 और 73 पर प्रशासन पर्ची चेक करके भी सपा के मतदाताओं को वोट डालने नहीं दे रहा है। साथ ही विकलांग दिव्यांग व्यक्ति के साथ किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।