उत्तर प्रदेश

Published: Jul 21, 2022 03:57 PM IST

Shockingबेरहम मां ने बच्ची की न सुनी चीख न पुकार, 5 साल की बेटी को 17 बार गर्म चाकू से दागा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

उत्तर प्रदेश : मां (Mother Love) की ममता की तो कई कहानियां आपने सुनी होगी। मां अपने बच्चों से अपनी जान से भी ज्यादा प्यार और उसकी परवाह करती है, लेकिन आज हम आपको एक निर्दयी मां की ऐसी क्रूर हरकत के बारे में बताने जा रहें हैं। जिसे जानकर आपकी भी रूह कांप उठेंगी। तो चलिए आपको एक मां के हैवानियत के बारें में बताते हैं। जिसने अपनी बच्ची को 17 बार गर्म चाकू से दागा है।  

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है।  जहां पर एक पत्थर दिल मां नें अपनी 5 साल की मासूम बेटी के शरीर पर 17 जगहों पर चाकू से दाग दिया है। ऐसी क्रूरता करते हुए उसके एक बार भी हाथ नहीं कांपे। इस मां को एक बार भी इतनी छोटी बच्ची पर दया नहीं आई। बता दें, मां को सिर्फ इस बात पर इतना क्रोध आया था, क्योंकि मासूम बच्ची ने स्कूल जाने से मना किया था। जिसके बाद उसकी मां कंचन चाकू गर्म कर बच्ची के हाथ-पैर पर कई जगह दाग दिया। 

मां के ऐसा करने पर बच्ची दर्द से तड़प उठी। बच्ची रोने लगी और चिल्लाते हुए पड़ोसी के घर भागकर जा पहुंची, लेकिन इसके बावजूद भी मां का दिल नहीं पसीजा। पड़ोसी के घर से मासूम को पकड़कर ले आई और गर्म चाकू से दागती रही। गौरतलब है कि मां की इस क्रूरता पर बच्ची के पिता राहुल ने अपनी पत्नी कंचन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। अब पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।