उत्तर प्रदेश

Published: Nov 26, 2021 02:20 PM IST

UP Assembly Election 2022सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ, बोले-ये देश के लिए एक नज़ीर बन रही है

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits-ANI twitter)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए अब कुछ ही समय बचा है। उससे पहले ही विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था सहित कई चीजों को लेकर राज्य की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है। इन सब के बीच अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सूबे की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि ये देश के लिए एक नज़ीर बन रही है।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक नज़ीर बन रही है। जब देश विभिन्न कानून व्यवस्थाओं की चुनौतियों से गुजर रहा होता है, तब उत्तर प्रदेश आनंद के साथ अपने पर्व और त्योहारों को आनंद के साथ मनाता हुआ दिखता है।

योगी ने कहा कि आज भारत तेजी के साथ दुनिया की एक बड़ी ताक़त के रूप में उभर रहा है, उतनी ही तेजी के साथ वे षड्यंत्र भी प्रारंभ होते हुए दिखाई देते हैं, जो भारत को एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं।