उत्तर प्रदेश

Published: Oct 26, 2021 02:45 PM IST

UP Assembly Election 2022सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-भाजपा का 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP Chief Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर गरीबों की जेब काटने और उनकी मूलभूत सुविधाएं छीनने का आरोप लगाया।  

अखिलेश ने ट्वीट में कहा, ‘‘पहले की सरकार में गरीबों के खातों में हजारों करोड़ों रुपये दिये जाते थे। आज ‘झूठ का फूल, लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है।” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है – गरीब की जेब काटना, गरीब के परिवार की मूलभत सुविधाएं छीन लेना।”

अखिलेश यादव का ट्वीट-

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा अध्यक्ष इन दिनों महंगाई, भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मुद्दों पर राज्य की भाजपा सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं। (एजेंसी)