उत्तर प्रदेश

Published: Aug 11, 2021 09:43 AM IST

UP Assembly Election 2022यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी पर विपक्ष आक्रामक, एक-एक लाठी का जवाब देगी जनता: अजय कुमार लल्लू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अजय कुमार लल्लू (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव (UP Assembly Election 2022) होने हैं। इससे पहले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। लगातार विपक्ष की तरफ से योगी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस की तरफ से भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दुसरे दिन 201 विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला गया था। लेकिन मऊ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसे लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। यूपी कांग्रेस के चीफ अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक-एक लाठी का जवाब जनता देगी।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ 2 दिन लगातार सड़कों पर रही, संघर्ष किया। जिस प्रकार मऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाने का काम इस सरकार ने किया है, एक-एक लाठी का जवाब 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता देगी।

वहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार मुकदमें लगाएं, लाठी चलवाएं, कार्यकर्ताओं को जेल भेजवाएं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता न जेल जाने से डरता है, न मुकदमें से। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने सबसे अधिक प्रताड़ित किसानों को किया है।