उत्तर प्रदेश

Published: Dec 18, 2022 10:29 AM IST

UP Viral News UP: भिखारी का हुआ एक्सिडेंट, पुलिस को उसकी जेब से मिले लाखों रुपए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : Social Media

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली एक रोचक खबर के अनुसार, यहां के गोरखपुर (Gorakhpur) में एक भिखारी का एक्सीडेंट (Accident) हुआ है, लेकिन इसके बाद उस फक्कड़ आदमी के पॉकेट से पुलिस को जो हाथ लगा वो बहुत ही हैरान करने वाला है।

दरअसल बीते शनिवार को एक बाइक सवार ने गोरखपुर में एक भिखारीको टक्कर मार दी थी। उसकी हालत गंभीर देखकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुतानिक उसका पैर फ्रैक्चर हुआ है। बाद में जब पुलिस के एक अधिकारी ने उसके ID प्रूफ के लिए उसका पॉकेट चेक किया तो, तब उन्हें लाखों रुपए नकदी हाथ लगे। यह देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान और भौंचक्के रह गए।

भिखारी के पॉकेट से 3.64 लाख रुपए बरादमद 

वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट की माने तो, पुलिस के अनुसार भिखारी के पॉकेट से 3।64 लाख रुपए बरादमद हुए  हैं। अधिकारी के मुताबिक सभी नोट 2000 रुपए के थे। भिखारी की पहचान 50 वर्षीय शरीफ बाउंक के रूप में की गयी है, जो गोरखपुर के ही पिपराइच का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वह बहरा है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक भिखारी के पास से इतनी बड़ी मात्रा में कैश आया भी तो कहां से।

साथ ही पुलिस अब इस एंगल से भी जांच करने की कोशिश कर रही है कि कहीं उसने किसी चोरी को तो अंजाम नहीं दिया। फिलहाल उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं पैसा पुलिस के पास सुरक्षित है।