उत्तर प्रदेश

Published: Jun 27, 2022 12:57 PM IST

Azamgarh Bypollsहार से बौखलाए अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव, पुलिस वालों से कहा- How Can You रोक? देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कल आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इस चुनाव में दोनों सीटों से बीजेपी (BJP) को जीत हासिल हुई। वहीं, समाजवादी पार्टी को करारी हार मिली। इस हार के बाद सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) इंग्लिश बोलने को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस वालों से इंग्लिश में बात करते हुए नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि, धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। यह सपा की तरफ से आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन, बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इन्हें हरा दिया। चुनाव के नतीजे आने के बाद सपा नेता धर्मेंद्र यादव का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद सपा नेता के इंग्लिश बोलने की चर्चा हो रही है ।

वायरल वीडियो में देख सकते है कि, धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) एक पुलिस वाले से नाराज नजर आ रहे हैं। पुलिसवाले के रोकने पर धर्मेंद्र यादव कहते हैं, ‘How Can You रोक? स्ट्रांग रूम कौन जाएगा?’ हिंदी-इंग्लिश मिक्स करके बोली गई इस लाइन का ट्विटर यूजर्स मजाक बना रहे हैं।

बता दें, आजमगढ़ में काउंटिंग शुरू होने से पहले धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) ने आरोप लगाया था कि, उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा है, क्योंकि वहां EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। चुनाव हारने के बाद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, ‘हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा था। पुलिस भी उनकी नहीं सुन रही थी।’

मालूम हो कि, आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हराया है। निरहुआ को 3,12,768 वोट मिले, जबकि सपा के धर्मेंद्र यादव को 3,0,4089 वोट मिले। गुड्डू जमाली को 2,66,210 वोट मिले। चौथे नंबर पर 4732 वोट नोटा के खाते में आए।