उत्तर प्रदेश

Published: Dec 20, 2022 09:26 AM IST

UP Accidentउत्तर प्रदेश: कोहरे के चलते बस-कंटेनर में जोरदार टक्कर, 1 की दर्दनाक मौत, 10 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से मिली खबर के अनुसार, यहां के गौतम बौद्ध नगर (Gautambudhh Nagar) के दनकौर इलाके में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस और कंटेनर की टक्कर हो गई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने जानकारी दें कि, हादसे के समय इस बस में 60 यात्री सवार थे।

वहीँ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हादसे के बारे में बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच आगरा से नोएडा जाने वाले रास्ते पर बस और कंटेनर के बीच सड़क दुर्घटना में 10-15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति के भी मृत्यु होने की सूचना है।

जानकारी दें कि, बीते 18 दिसंबर, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा के ही एक्सप्रेस-वे पर 2 बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना नॉलेज पार्क (Knowledge Park) के पास हुई थी। इस दुर्घटना में 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर थी।