उत्तर प्रदेश

Published: Mar 30, 2021 01:04 PM IST

Varanasiयूपी के वाराणसी में होली की खुशियां मातम में तब्दील, पति ने पत्नी को गुलाल लगाने का किया विरोध तो आरोपियों कर दी निर्मम हत्या

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

लखनऊ: देश में सोमवार को होली का त्योहार मनाया गया। लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में एक परिवार के घर होली (Holi 2021) की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। बताना चाहते हैं कि बराई गाँव में होली खेलने के दौरान राजू राजभर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान चार लोग हमले में घायल भी हो गए हैं। एक ही हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।  

जानकारी के अनुसार पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक पति ने अपनी पत्नी के गाल पर रंग लगाने से इनकार कर दिया।  दरअसल बराई गांव में होली खेलने के दौरान कुछ लोग आए और राजू राजभर की पत्नी को जबरन गुलाल और रंग लगाने लगे। इसके बाद राज भड़क गया और उसने इसका विरोध किया। रंग लगाने को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई और फिर झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत भी हो गया।  

वहीं कुछ देर बाद दुसरे पक्ष के लोग फिर आ गए जिनकी संख्या 20 से 25 के आसपास थी। ये लोग राजू के घर के बाहर आकर गालियां देने लगे जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान 20 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे से राजू को पीटना शुरू कर दिया। जिससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने उसे बचाना चाहा लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।  बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।