उत्तर प्रदेश

Published: Jan 14, 2022 09:33 AM IST

U.P Assembly Elections 2022UP चुनाव : BJP ने कहाँ-किसका काटा टिकट,कौन होगा नया कैंडिडेट,ऐलान से पहले यहां देखें उम्मीदवारों की लिस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo : PTI

लखनऊ. UP BJP Candidates List जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Election) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले दो चरणों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने अपनी  ताबड़तोड़ बैठकों के बाद कुछ उम्मीदवारों को फाइनल कर लिया है। अब भले ही अभी BJP  ने पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट (BJP Candidates List) जारी नहीं की है। लेकिन पार्टी सूत्रों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ली मानें तो यह  लिस्ट पूरी तरह से बन चुकी है और इसमें में कई मौजूदा विधायकों का इस बार पत्ता काटा गया है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पहले दो चरण में ही दर्जनभर विधायकों के टिकट काट गए हैं। हालांकि, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और मुजफ़्फरनगर जिलों के सभी सिटिंग विधायकों को बीजेपी से फिर टिकट मिलने की खबर है। इन जिलों में किसी भी विधायक का टिकट नहीं काटा गया है। सूत्रों की मानें को BJP के पहले 2 चरणों की लिस्ट में ये उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।

तो आइए देखते हैं कि हैं सूत्रों के हिसाब से किसका पत्ता कटा हैं और किस पर फिर BJP अपना दांव आजमाएंगी 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होने को है। वहीं उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान आगामी 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा। इसके बाद उत्तरप्रदेश  चुनाव के नतीजे आगामी 10 मार्च को आएंगे। 

बता दें कि 2017 के चुनाव में BJP ने यहां की 403 में से 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। तो वहीं मायावती की बसपा मात्र 19 सीटें ही जीतने में कामयाब रही थी।