उत्तर प्रदेश

Published: Nov 09, 2022 04:24 PM IST

Digital Rapeशॉकिंग! डॉक्टर निकला दरिंदा, महिला पेशंट से किया डिजिटल रेप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) के थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले एक डॉक्टर (Doctor) को उसके यहां उपचार कराने आई महिला के साथ कथित रूप से ‘डीजिटल बलात्कार’ (Digital Rape) करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक परमहंस तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान भंगेल गांव में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर सचिन के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि एक महिला सचिन से अपना उपचार करवाने आयी और उसने महिला का चेकअप करने के बहाने उसके निजी अंग में कथित रूप से उंगली डाल दी। गौरतलब है कि किसी भी महिला की मर्जी के बगैर उसके निजी अंगों में उंगली डालना, ‘डीजिटल बलात्कार’ कहलाता है।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि डाक्टर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (एजेंसी)