गैजेट

Published: Aug 29, 2022 12:59 PM IST

TCL Tab 10 5GTCL ने लॉन्च किया अपना Tab 10 5G, मिलेगी NXTVISION डिस्प्ले टेक्नोलॉजी; जानिए इसके शानदार फीचर्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: Twitter

नई दिल्ली: टेक कंपनी TCL ने अपना नया टैबलेट (Tablet) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट टैबलेट TCL Tab 10 5G है। यह डिवाइस एक मिड रेंज टैबलेट है, जो 5G नेटवर्क के साथ आता है। कंपनी का टैबलेट कई शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें MediaTek Kompanio 800T प्रोसेसर दिया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Features

TCL Tab 10 5G में 10.01 इंच की स्क्रीन से Full HD डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले में NXTVISION का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस टैब में 60 HZ का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Kompanio 800T का ओक्टा कोर का चिपसेट दिया गया है। 

TCL Tab 10 5G में 4 GB की रैम और 32 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 GB तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। TCL Tab 10 5G टैबलेट Android 12 के साथ पेश किया गया है। इसमें Dolby Atmos तकनीक से लैस स्पीकर दिए गए हैं। इसके साथ ही ब्लूटूथ, वाई फ़ाई, जैसे सभी फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं।

Price 

TCL Tab 10 5G की कीमत 300 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 23,968 रुपये है। हालांकि, इस समय यह जानकारी नहीं मिली है कि, इस टैबलेट को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, चीनी कंपनी TCL इसे जल्द भारत में पेश करेगी।