टेक्नॉलजी

Published: Apr 10, 2020 08:53 PM IST

टेक्नॉलजी24MP पॉप-अप कैमरा वाली Huawei Smart TV X65 लॉन्च, जाने कीमत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने इस बार नई स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दी है। Huawei Smart TV की खासियत की बात करें तो, इसमें 24 मेगापिक्सल वाला पॉप-अप कैमरा दिया गया है। जिससे वीडियो कॉल किया जा सकेगा। साथ ही इस टीवी में 14 स्पीकर्स दिए गए है। तो आइए जानते इस टीवी के बारें में अधिक जानकारी…

Huawei Smart TV X65 Specification 
इसमें 65 इंच की 4K HDR OLED स्क्रीन दी गई है। जो (3840×2160 पिक्सल) रेसुलेशन के साथ आती है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इसमें पिक ब्राइटनेस 950 निट्स, एचडीआर 10, MEMC और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है। 

इसके अलावा यह टीवी  TUV Rheinland सर्टिफाइड है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वाड-कोर 28nm Honghu 898 प्रोसेसर मौजूद है।  ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी51एमपी4 जीपीयू दिया गया है। साथ ही इसमें 6GB RAM / 128GB स्टोरेज दी गई है। 

वहीं इस स्मार्ट टीवी में 24 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड पॉप-अप कैमरा दिया गया है। जिससे वीडियो कॉल किया जा सकेगा। यह टीवी Huawei के HarmonyOS पर काम चलती है। साथ ही इसमें ऑडियो के लिए 14 स्पीकर्स मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें Wi-Fi 802.11 एसी 2X2 MIMO, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 LE, चार HDMI 2.0 पोर्ट, एक HDMI-ARC पोर्ट, दो USB 3.0 पोर्ट और इंटनेट के लिए एक Ethernet Port जैसे फीचर्स शामिल है।

Huawei Smart Screen X65 Price
कंपनी यह टीवी चीनी में लॉन्च की है। कंपनी ने इस टीवी की कीमत 24,999 चीनी युआन (लगभग 2,68,980 रुपए) रखी है। हालांकि कंपनी ने भारत में इस टीवी की लॉन्चिंग के बारें में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि यह टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी।