इंटरनेट

Published: Aug 24, 2022 03:12 PM IST

Facebook News FeedFacebook में आई गड़बड़! न्यूज फीड में यूज़र्स को दिख रहे अजीब पोस्ट्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली: फेसबुक (Facebook) पर इस समय लोगों को ‘अजीब पोस्ट्स’ नज़र आ रहे हैं। लोगों को अपनी न्यूज फीड (News Feed) में बहुत कुछ अजीब लग रहा है। दुनियाभर में बहुत से लोगों ने यह शिकायत की है। इन्हें देखकर कभी ऐसा लगता है कि, किसी सेलिब्रिटी का अकाउंट हैक हुआ है, तो कभी लगता है कि एक साथ कितनों का अकाउंट हैक हुआ है। 

दरअसल, दुनियाभर में यूजर्स को न्यूज फीड में बेहद चीजें दिख रही हैं। हालांकि, ऐसा क्यों हो रहा है फिलहाल फेसबुक ने आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है। दुनियाभर में यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर हो रही इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, ऐसे कयास लगाए हैं कि, ऐप में कोई ग्लिच या मालफंक्शनिंग हो गया है। 

Facebook यूजर्स के फीड में अनजान लोगों के पोस्ट के पोस्ट नज़र का रहे हैं। ये पोस्ट वह जिन पेज को फॉलो कर रहे हैं उस पर दिख रहे हैं। इसके लिए लोग ट्विटर पर पोस्ट कर रहे हैं। यूजर्स को ये दिक्कत भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 12 बजे आनी शुरू हुई है। 

Downdetector पर भी लोगों ने इसकी शिकायत की है। ऐसे में कई लोगों को लग रहा है कि, फेसबुक अकाउंट को हैक कर लिया गया है। संभव है कि ये दिक्कत किसी ग्लिच की वजह से हो, जिसे कंपनी जल्द ही ठीक कर लेगी। इतना ही नहींम, कुछ यूज़र्स तो मौके का फायदा उठा रहे हैं। कई यूजर्स पेमेंट लिंक्स पोस्ट कर रहे हैं, तो कुछ क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने में लगे हुए हैं।