इंटरनेट

Published: Oct 19, 2023 01:22 PM IST

Google गूगल ने YouTube से हटाई 20 लाख वीडियो, 12 हजार करोड़ रुपये का स्कैम भी रोकने का दावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल ने 20 लाख यूट्यूब से ज्यादा वीडियो कंटेट को  प्लेटफॉर्म से हटाया है। गूगल का कहना है कि कंपनी ने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने के लिए ये कदम उठाया है। गूगल का दावा है कि कंपनी ने गूगल पे के जरिए एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के स्कैम भी रोके हैं।

1.9 मिलियन से ज्यादा वीडियो डिलीट

गूगल ने अप्रैल और जून 2023 के बीच यह कार्रवाई की है। इससे पहले, कंपनी ने जनवरी और मार्च 2023 के बीच नीतियों का उल्लंघन करने के लिए भारत में अपने प्लेटफॉर्म से 1.9 मिलियन से ज्यादा वीडियो को हटाया था।  गूगल के मुताबिक, अप्रैल और जून 2023 में दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए भारत में बनने होने वाले लगभग 20 लाख वीडियो हटाए हैं। 

 ग्लोबल स्तर पर भी कार्रवाई

ग्लोबल स्तर पर, वीडियो-स्ट्रीमिंग दिग्गज ने इसी टाइम पीरियड के दौरान नियम उल्लंघन के लिए 6.48 मिलियन से अधिक वीडियो को हटाया था। गूगल ने कहा कि इन वीडियो को नीतियों का उल्लंघन करने पर डिलीट किया गया है।

 12 हजार करोड़ का स्कैम रोका

गूगल ने कहा कि हमने पिछले एक साल में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के स्कैम भी रोके हैं। कंपनी के मुताबिक, गूगल पे पर हमने लोगों को उनकी पसंदीदा भाषा में संदिग्ध लेनदेन के बारे में तुरंत अलर्ट किया और धोखाधड़ी के प्रयासों को तुरंत रोका। इसकी वजह से पिछले साल अकेले गूगल पे ने 12,000 करोड़ रुपये के घोटाले रोके हैं।