मोबाइल

Published: Feb 16, 2020 01:11 PM IST

मोबाइलगूगल ने प्लेस्टोर से हटाया ToTok ऐप, करता था निजी जानकारी लीक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

गूगल ने लोकप्रिय ऐप ToTok को अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। ऐसा इसलिए क्यों कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार अपने लोगों की निजी जानकारी ट्रैक करती थी। इससे पहले भी यूएई सरकार पर यह आरोप लगा था जिसके बाद गूगल ने ToTok ऐपको हटा दिया था। बतादें कि पिछले साल दिसंबर में एप्पल ने भी इस ऐप को अपने ऐप स्टोर से हटा दिया था। हलांकि ToTok ऐप के को-फाउंडर ने इन आरोपों नकारा है।

ToTok ऐप मिडिल ईस्ट, यूरोप, एशिया, अफ्रीका और नॉर्थ अमेरिका जैसे देशों में काफी लोकप्रिय और सबसे ज्यादा डाउनलोड हुआ है। वहीं विशेषज्ञों का कहना हैं कि इस ऐप से लाखों यूजर्स का डाटा लीक हुआ है।

न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूएई सरकार इस ऐप द्वारा लोगों की निजी जानकारी पर ट्रैक कर रही थी। सरकार इस ऐप के जरिए लोगों के कनवर्शेशन, मूवमेंट, रिलेशनशिप, अपॉइंटमेंट, साउंड और इमेज को ट्रैक कर रही थी। यूएई सरकारइस ऐप से उन सभी यूजर्स की नजर बनाए की जा रही थी जिनके फोन में यह ऐप इंस्टॉल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ToTok ऐप को ब्रीज होल्डिंग (Breej Holding) कंपनी ने बनाया है। इस कंपनी ने अबू धाबी की साइबर इंटेलिजंस हैकिंगकंपनी डार्क मैटर (Dark Matter) के साथ मिलकर काम किया है।

जानकारी के लिए बतादें कि डार्क मैटर पर FIB पहले से ही छानबीन कर रही है।