वीडियो

Published: Feb 05, 2024 12:32 PM IST

Akshay Kumar's Shambhu Released अक्षय कुमार का नया गाना शंभू लॉन्च होते ही हुआ पॉपुलर, महादेव अवतार में छा गए एक्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

 

मुंबई: अक्षय कुमार अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी तक एक्टर का हर अंदाज फैंस को पसंद आता है। अब खिलाड़ी कुमार ने सिंगिंग में हाथ आजमाते हुए अपना म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ रिलीज किया है, जिसमें एक्टर महादेव के अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने ‘शंभू’ का टीजर शेयर करते हुए 5 फरवरी को रिलीज की जानकारी दी थी। ‘शंभू’ नाम के इस गाने को अक्षय कुमार ने अपनी आवाज दी है। साथ ही उन्होंने वीडियो में परफॉर्म भी किया है। ‘शंभू’ के वीडियो में अक्षय महादेव के किरदार में नजर आ।  इससे पहले फिल्म ‘OMG 2’ में उन्होंने शिव के दूत का किरदार निभाया था।