वायरल

Published: Mar 16, 2022 03:02 PM IST

Bride Viral Video7 फेरे लेने से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सामने रखी ऐसी शर्तें, बनवाया एग्रीमेंट और...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, पूरी दुनिया में शादियों (Wedding Season) का सीजन शुरू है। सोशल मीडिया (Social Media) पर शादियों के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होते रहते हैं। लोगों को भी शादियों के वीडियो अच्छे लगते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन (Bride) ने 7 फेरे लेने से पहले कुछ ऐसा किया, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए। 

सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर makeupbybhumikasaj नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक दुल्हन तैयार होकर बैठी है। वहीं, दुल्हन के हाथ में एक लिफाफा है, जिस पर confidential लिखा है। दुल्हन लिफाफा खोलकर एग्रीमेंट पेपर्स दिखाती रही है, जिसे स्टाम्प पेपर पर बनाया गया है। पेपर के ऊपर लिखा है करण और हरषु का लव एग्रीमेंट। इस एग्रीमेंट में कुछ शर्तें लिखी हैं, जिन्हें दुल्हन पढ़कर बताती है। 

इस वायरल वीडियो में दुल्हन कहती है कि इस एग्रीमेंट के बाद ही शादी होगी। दुल्हन ने कहा कि शादी से पहले दूल्हे को इस पेपर पर साइन करना होगा, तभी वो सात फेरे लेगी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, क्या आपने कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड शादी के बारे में सुना है?

ये हैं शर्तें

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे है। लोगों को दुल्हन का यह अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है।