वायरल

Published: Aug 06, 2021 11:04 AM IST

Fish Viral Photoअमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना में पाई गई इंसानों के दांत वाली मछली, फोटो देखकर लोगों के उड़े होश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pictiure Credit; Facebook

दुनियाभर में कई अजीब चीजें देखने और सुनने को मिल जाती है। दुनिया रहस्यों से भरी है। आप सभी ने आज तक मछली देखा होगा। लेकिन आपने क्या इंसानी दांत वाली मछली (Fish) देखी है? नहीं न  इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसी ही अजीबोगरीब चीज देखने को मिली। जहां इंसानी दांतों वाली एक विचित्र मछली (Fish With Human-Like Teeth) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

यह मछली की हैरान कर देने वाली तस्वीर  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि यह मछली संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) के नॉर्थ कैरोलीना (North Carolina) में पाई गई है। इसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस तस्वीर को फेसबुक पर जेनेट्स पियर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

देखें फोटो 

इस मछली की पहचान  भेड़ की खाल वाली मछली (Sheepshead fish) के रूप में की गई थी, जिसमें शिकार को कुचलने के लिए दाढ़ी की कई पंक्तियां होती हैं। मछली का नाम उसके दिखने के ऊपर रखा गया है। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद यूजर्स इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं।