वायरल

Published: Sep 24, 2021 04:09 PM IST

Shocking अमेरिकी अरबपति को हुआ अपने से आधी उम्र की लड़की से एक नजर में प्यार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

प्यार में कोई उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। यह तो आप सभी को पता है। प्यार में लोग न उम्र देखता है और न ही जात-पात देखते है। कई लोगों के प्रेम कहानी के आपने किस्से सुने होंगे। अब इन दिनों एक ऐसे ही एक प्रेम कहानी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां  65 वर्षीय अरबपति (Billionaire) एक 33 साल की युवती के प्यार में पड़ गए और उसे डेट पर लेकर गए। उनके इस डेट की चर्चा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अरबपति शख्स ने अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए कोर्ट में अर्जी  दी है। शख्स की गर्लफ्रेंड एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर (Instagram Dieting Influencer) है। बता दें कि शख्स और उसकी गर्लफ्रेंड को मिले हुए अभी कुछ ही दिन हुए है। शख्स का नाम जॉन पॉलसन (John Paulson) और लड़की का इंस्टाग्राम पर डाइट गुरु (Diet Guru) उसका नाम अलीना डी अल्मेडा (Alina de Almeida) हैं।

वह सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे रहे है। दोनों एक साथ 21 साल से साथ रह रहे थे। बता दें कि शख्स के पास कुल संपत्ति 4.7 बिलियन डॉलर (346 अरब रुपये से अधिक) है। रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि पॉलसन का तलाक अब तक का सबसे महंगा तलाक हो सकता है। पॉलसन और उनकी गर्लफ्रेंड कुछ समय पहले ही एक-दूसरे से मिले है और कुछ समय से दोनों साथ में रह है।