वायरल

Published: Jul 12, 2021 11:15 AM IST

Funny Videoगुस्साई दुल्हन ने दूल्हे पर गुस्से में फेंकी वरमाला, फिर हुआ कुछ ऐसा- देखें मजेदार वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी (Wedding) के कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। इस तरह के वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) आकर्षण का केंद्र होते है। लेकिन कई बार दूल्हा-दुल्हन ऐसी हरकत कर देते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो जाता है। वीडियो को देखकर लोग दंग रह जाते है वहीं लोग वीडियो देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। कई बार शादी में दुल्हन (Bride) अपने दूल्हे से नाराज रहने पर ऐसी हरकत करती दिखती है। जिसे देख लोग हैरान हो जाते है। इन दिनों ऐसी ही एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है।

जो अपने दूल्हे से नाराज होकर स्टेज पर दूल्हे के साथ ऐसी हरकत कर दी। जिसे देखकर दूल्हे चुपचाप खड़ा रहा। वीडियो को देखकर लोग जमकर ठहाके लगा कर हंस रहे है।  वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर निरंजन महापात्रा नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  स्टेज पर जयमाला की रस्म चल रही है लेकिन दुल्हन नाराज लग रही है। दोनों पक्षों के नाते-रिश्तेदार आस-पास खड़े हैं। लेकिन दुल्हन काफी नाराज लग रही है।

ऐसे में दुल्हन वरमाला (Varmala) की रस्म के वक्त माला को दूल्हे के गले में फेंक देती है। वरमाला पहनाते वक्त भी उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है। गुस्से की वजह से दुल्हन ने यह भी नहीं देखा कि वरमाला सीधे दूल्हे के गले में नहीं पड़ पाई है। फिर भी दूल्हा चुपचाप खड़ा रहा।

वीडियो देखकर लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। वीडियो को अब तक 40 लाख व्यूज मिल चुके है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।