वायरल

Published: Mar 06, 2023 08:31 PM IST

Became Rich By Collecting Coinsखराब सिक्के जमा कर बने अमीर, बाजार में मिली करोड़ों की कीमत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

दिल्ली: टोनी हाउस (Tony House) ने जितने सिक्के (Coin) जमा किए हैं, वे 865 साल पहले के हैं। इन सिक्कों को आम तौर पर 1158 और 1180 के बीच ढाला जाने का अनुमान है। इस क्षेत्र के कई विशेषज्ञ इन सिक्कों पर मंथन कर रहे हैं और अभी तक उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। टोनी हाउस द्वारा जमा किए गए सिक्के 865 साल पहले के हैं। इन सिक्कों को आम तौर पर 1158 और 1180 के बीच ढाला जाने का अनुमान है। इस क्षेत्र के कई विशेषज्ञ इन सिक्कों पर मंथन कर रहे हैं और अभी तक उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली है। टोनी हाउस मेटल डिटेक्टरिस्ट है। एक दिन, कुछ इसी तरह की खोज करते हुए, उन्हें अपनी खोज के दौरान पुराने सिक्कों (Old Coin) का खजाना मिला। इन सिक्कों का मूल्य भारतीय रुपये में लगभग 1 करोड़ से अधिक है। ब्रिटेन (Britain) में भी इसी तरह के सिक्के पहले भी खोजे गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, 1807 में भी लंकाशायर में 5,000 से अधिक सिक्के पाए गए थे।

865 साल पुराने सिक्के

टोनी हाउस को मिले सिक्के करीब 865 साल पहले के हैं। वे लगभग 1158 और 1180 के बीच बनाए गए थे। कई विशेषज्ञ इन सिक्कों को पढ़ने में नाकाम रहे हैं। इसलिए ये सिक्के देखने में खराब लगते हैं। लेकिन बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिल रही है। एक सिक्के की कीमत लगभग 350 डॉलर है। इसके बाद टोनी हाउस धनवान (Rich) बन सकते हैं।

सिक्के कैसे मिले

टोनी ने बताया कि एक दिन गर्मी के दिन में वे अपनी कार (Car) में बैठे थे। तब उन्होंने अंदाजा लगाया कि एक ही जगह कुछ अलग है। जब उन्होंने वहां कंक्रीट की जमीन खोदी, तो शुरुआत में उन्हें 35 सिक्के मिले। फिर और खुदाई करने पर उन्हें 135 सिक्के मिले। ऐसा करते हुए उन्हें वहां से 570 सिक्के मिले हैं।