वायरल

Published: Oct 14, 2021 10:05 AM IST

Viral Videoलड़का फीस भरने के लिए करता है 'ये' काम, ऋतिक रोशन भी हो गए दीवाने, देखें- वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image Source : TWITTER/@ANKITV)

नई दिल्ली : पुरे दुनिया में कलाकारों की कोई कमी नहीं है। ऐसे कई हुनरमंद लोग है, जो अभी तक दुनिया के सामने नहीं आये है। सही वक्त पर हुनर तलाशना और उसे सही राह दिखाना बहुत जरूरी है। कई ऐसे कलाकार है जो नायाब हुनर रखते है, लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाती है, जिसके वे हकदार होते है। ऐसे ही एक लड़के की कहानी हम आपको बताने जा रहे है जो काबिले तारीफ हुनर रखता है और पैसे कमाने के लिए उसने एक रास्ता खोजा है।

इमोशनल वायरल वीडियो 

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक कलाकार का है जो बेहद इमोशनल है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सड़क किनारे खड़ा होकर गिटार की धुन पर जुर्म’ फिल्म का गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गा रहा है। उसने पैरों के पास स्‍पीकर्स रखे हैं। सामने जमीन पर गूगल पे और यूपीआई का QR कोड भी दिखाई दे रहा है।

सुरीली आवाज से हुए लोग दीवाने 

इस लड़के की सुरीले आवाज सुनकर वहां आसपास कई लोग इकठ्ठा हो जाते हैं। इस वीडियो में सबसे दिल छू लेने वाली बात जो है वो QR Code के साथ लिखा एक मेसेज है। ये बहुत ही दिल छू लेने वाला वीडियो है, जिसे देखकर आप भी इमोशनल हो जायेंगे। इस लड़के ने इस पर लिखा है कि, ‘आपके योगदान के लिए धन्यवाद, इससे मेरे म्‍यूजिक स्‍कूल की फीस का भुगतान होता है।’

म्यूजिक सीखने के लिए करता है ये काम 

हालात कोई भी हो जिसे हर परिस्थिति में जीना आता है वह अपने लिए कोई ना कोई रास्ता जरूर निकाल ही लेता है। दरअसल यह लड़का एक म्यूजिकिल कॉलेज में पढ़ता है और अपनी फीस भरने के लिए सड़क पर परफॉर्म कर रहा है। इस लड़के का गाना सुन वहां आसपास खड़े लोग खूब एन्जॉय करते हैं। इसके साथ ही उसकी तारीफ करते हुए उसकी मदद भी करते हैं। इस वीडियो आप देख सकते हैं लोग QR Code को स्‍कैन कर उसकी मदद कर रहे हैं ताकि वो अपनी फीस भर सकें। आपको बता दें कि इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर @ankit.today ने शेयर किया है।

बॉलीवुड स्टार्स भी हुए दीवाने

जब हुनर सच्चा हो तो क्या बड़ा और क्या छोटा पूरी दुनिया आपके कदमों में। इस लड़के की सुरीले आवाज से न सिर्फ आम जनता बल्‍क‍ि बॉलिवड स्टार्स रितिक रोशन और कुणाल कपूर भी इसकी काबिलियत के मुरीद हो गए। इस वीडियो को ऐक्‍टर कुणाल कपूर ने भी ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘बहुत खूब! आप इस बेहद टैलेंटेड और इनोवेटिव म्‍यूजिश‍ियन को सपोर्ट कर सकते हैं आप जहां हैं, वहीं से। UPI और तकनीक की ताकत।’

 

ऋतिक रोशन हुए मुरीद

लड़के के इस शानदार टैलेंट को देखकर जानेमाने सुपर हीरो ऋतिक रोशन भी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे। वहीं कुणाल कपूर के ट्वीट को अभिनेता रितिक रोशन ने भी रीट्वीट किया है। उन्होंने रीट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘वाह.. यह कितना कूल है।’ 

 

शकील ने किया शुक्रिया

हुनर की कदर हो तो भला कौनसा कलाकार खुश नहीं होगा। आपको बता दें, इस वीडियो क्लिप में जो लड़का गाना गा रहा है उसका नाम शकील बताया जा रहा है। शकील बॉलीवुड स्टार्स से मिली प्रतिक्रिया के बाद से बेहद खुश है और उसने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करके लोगों का और अभिनेताओं का शुक्रिया अदा किया है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।