वायरल

Published: Jun 21, 2021 02:39 PM IST

Viral Videoब्रिटिश लड़की ने गाई फैज साहब की गजल, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, कही ये बात 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने लोगों के गाने के कई वीडियो देखे होंगे। लेकिन कभी अपने ब्रिटिश आर्टिस्ट (British Artist) को हिंदी गाने पर बेहतरीन सुर-ताल से बहुत कम ही गाते सुना होगा। ऐसी ही एक ब्रिटिश आर्टिस्ट के गाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि यह ‘ब्रिटिश आर्टिस्ट तान्या वेल्स (Tanya Wells) का ये वीडियो 5 साल पुराना है लेकिन मैंने इसे आज पहली बार सुना, उनके यह वीडियो शेयर करने के बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Video Viral) हो रहा हो।

तान्या ने गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले, चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले। यह गाना गया है। यह गाना  फैज अहमद फैज साहब की गजल है। यह गजल लोगों को खूब पसंद है और अब तान्या के इस गजल को गाने का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और यह सुर्खियों में बना हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि ‘ब्रिटिश आर्टिस्ट तान्या वेल्स का ये वीडियो 5 साल पुराना है लेकिन मैंने इसे आज पहली बार सुना।  कितनी ठहराव है इनकी आवाज में।

इसने मेरी आज की सुबह बदल दी… अगर यही ग्लोबलाइजेशन है, तो इसे और भी आगे बढ़ाए, इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। इस वीडियो पर 14 हजार से ज्यादा लाइक्स और 24 हजार व्यूज मिल चुके है। लोग ने तान्या की आवाज की खूब तारीफ की है।