वायरल

Published: Mar 05, 2023 12:41 PM IST

Snake inside stomachखौफनाक! सोती हुई महिला के पेट में घुसा सांप, फिर डॉक्टर ने बाहर निकाला, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image-Twitter-@FascinateFlix

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर सांप से जुड़े कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है ऐसा वीडियो अबतक आपने नहीं देखा होगा। जी हां सांप एक ऐसा जीव है जिसका नाम सुनते ही कोई भी डर जाता है। सांप एक ऐसा जानवर है जो कभी भी और कहीं भी छिप सकता है। वह कपड़े, जूते, छोटे छेद, अलमारी, घर के कोनों में छिप जाता है और हर जगह बैठ जाता है। लेकिन इस बार एक सांप ने तो हद ही पार कर दी। 4 फीट लंबा सांप मुंह के रास्ते महिला के पेट में घुस गया। जी हां चौंक गए न? लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में ऐसा हुआ है, आइए जानते है पूरी खबर… 

मुंह से पेट में घुसा सांप 

दरअसल ट्विटर अकाउंट @FascinateFlix पर शेयर किए गए एक वीडियो में एक महिला के पेट से सांप को निकलते देख आप हैरान रह जाएंगे। कहा जा रहा है कि गहरी नींद में सो रही महिला के मुंह में सांप घुस गया और उसके पेट में घुस गया। बाद में डॉक्टर ने सांप को बाहर निकाला और चार फीट का सांप देखकर डॉक्टरों की टीम भी हैरान रह गई। वीडियो को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

मुंह से निकाला 4 फीट लंबा सांप

यह वायरल वीडियो वाकई हैरान करने वाला है। इस वीडियो को देख किसी के लिए भी अपनी आंखों पर विश्वास करना मुश्किल होगा। वीडियो में ऑपरेशन थियेटर में एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी नजर आ रही है, डॉक्टर उसके मुंह से कुछ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। तभी डॉक्टर ने 4 फीट लंबे सांप को बाहर निकाला। यह देखकर डॉक्टर भी आश्चर्य में दो कदम पीछे हट गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया कि आखिर कोई शख्स इतनी गहरी नींद में कैसे सो सकता है कि उसके मुंह में सांप घुस जाए और उसे पता भी न चले। 

वायरल हुआ वीडियो 

ज्ञात हो की यह खौफनाक घटना करीब 2 साल पुरानी है। कहा जाता है कि रूस के दागिस्तान क्षेत्र के एक छोटे से गांव में यह महिला इतनी गहरी नींद में सो रही थी कि मुंह से सांप उसके पेट में घुस गया। कुछ परेशानी महसूस होने पर महिला डॉक्टर के पास गई। इसके बाद डॉक्टर ने तमाम जांच के बाद पेट से 4 फीट लंबे सांप को निकाला। इस वीडियो को देख हर कोई दंग है। 

 

लोगों ने दी प्रतिक्रिया 

रिपोर्ट के मुताबिक यह पता नहीं चल सका है कि सांप जिंदा था या मरा हुआ। साथ ही महिला की पहचान भी जाहिर नहीं की गई है। कई लोगों ने कहा कि यह कोई सांप नहीं बल्कि कोई और जानवर है। जो एक लंबे कृमि के समान होता है। ये एक वायरस के जरिए पेट में पैदा होते हैं। वीडियो को 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, इस वीडियो को देख आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जायेगी।