वायरल

Published: Apr 04, 2023 11:06 AM IST

Shockingखौफनाक! बुजुर्ग ने धारदार हथियार से काटा अपना गुप्तांग, जानें क्या है माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली: झारखंड से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। जी हां यहां गुमला जिले में एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने खुद अपना प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल दहला देने वाली घटना बसिया थाना क्षेत्र के हफू गांव की है। घायल माथो सिंह को उसके परिजनों ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। आखिर यह सवाल उठता है कि इस बुजुर्ग ने ऐसा क्यों किया? आइए जानते है कि ऐसा करने के पीछे किया है वजह… 

बुजुर्ग ने काटा खुद का गुप्तांग 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे गुमला सदर अस्पताल से प्राथमिक इलाज सीधे में शिफ्ट रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। अब भी इस बुजर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। 

मानसिक संतुलन बिगड़ा

इस घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, उसका नाम माथो सिंह है। इस मौके पर उनके भाई किशोर सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके भाई का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। वह अजीब हरकत कर रहा था। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उसने अचानक किसी धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया है। 

इलाज कराने भेजा रांची 

गुप्तांग काटने के बाद वह चिल्लाने लगा। उसकी पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो उसे खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। घायल माधो सिंह को अस्पताल ले जाया गया। किशोर सिंह ने बताया कि गुमला सदर अस्पताल में भाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

अजीब व्यवहार के चलते किया ऐसा 

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि माथो घर पर ही रहकर खेती करता था और परिवार का पेट पालता था। लेकिन वह अचानक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और अजीब व्यवहार करने लगा। इस वजह से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।