वायरल

Published: Jun 29, 2021 12:34 PM IST

Viral Videoबाढ़ का आलम: नई-नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार की नदी, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

बिहार : शादियों (Wedding) का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें वायरल (Video Viral) हो रही है। जो लोगों को हंसा रही है। इन दिनों एक ऐसी ही दूल्हा-दुल्हन (Birde-Groom) से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हा नदी पार करा रहा है। यह वीडियो इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे है। बता दें कि इस समय उत्तर बिहार (Bihar) का इलाका भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। नदी उफान पर है। लोगों को गांव छोड़कर दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है।

बारिश के मौसम की वजह से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही  एक शख्स को अपनी दुल्हन को बाढ़ की वजह से घर ले जाने में काफी परेशानी हुई। दूल्हा-दुल्हन की इस मुश्किल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वायरल हो रहा वीडियो ब‍िहार के क‍िशनगंज ज‍िले का है।

  क‍िशनगंज में कनकई नदी के पलसा घाट से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर नदी पार कर रहा है। दूल्हे की बारात लोहागाड़ा गांव से पलसा गांव गयी हुई थी। वापस लौटते वक्त नदी में पानी भरा देख कर दूल्हे ने दुल्हन को गोद में उठा लिया और नदी पार करवाया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।