वायरल

Published: Mar 04, 2022 04:31 PM IST

Former Miss Ukraine Viral Photoरूस के खिलाफ 'युद्ध' में उतरी हैं पूर्व Miss Ukraine, दुनिया में वायरल हो रही तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Former Miss Ukraine -Instagram)

नई दिल्ली: हम सब जानते है कुछ दिनों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में पूरी दुनिया इन दोनों देशों पर अपनी नजरें गड़ाए बैठा है। साथ ही सोशल मिडिया पर युद्ध की तबाही वाली तस्वीरें दिल को दहला रही हैं। वहीं यूक्रेन सरकार ने ऐलान किया है कि  18- 60 साल तक के पुरुषों को रूस के खिलाफ लड़ाई में उतर सकते है। युद्ध की इस स्थिति के बीच पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना (Anastasiia Lenna) के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर  बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए जानते है इस वायरल तस्वीर में दिख रही पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना के बारे में जानकारी.. 

युद्ध के लिए तैयार है अनास्तासिया लेना

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर Anastasiia Lenna फोटो में बंदूक ताने दिखाई दे रही हैं।  बता दें कि ये वायरल फोटो सही हैं। इतना ही नहीं बल्कि खुद पूर्व मिस यूक्रेन Anastasiia Lenna ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।  बता दें कि इस युद्धजन्य परिस्थिती में भी अनास्तासिया लेना ने एक नहीं कई पोस्ट किए हैं जिसमें वो साफ तौर पर रूस के युद्ध के खिलाफ खड़ी दिखाई दे रही हैं। दुनिया में सबके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, चाहे फिर हमारे देश के लोग हो या फिर दुनिया के किसी भी देश के नागरिक हो अपनड़े देश को बचाने हर कोई अपनी जान की बाज़ी लगा देता है, ठीक ऐसा ही पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना किया है। 

 

ऐसे बढ़ाया यूक्रेन का हौसला 

अनास्तासिया ने कैप्शन में साफ तौर पर लिखा है- “कब्जे की नियत से जो भी यूक्रेन सीमा में घुसेगा, मारा जाएगा।” साथ ही अनास्तासिया ने पोस्ट के साथ हैशटैग #standwithukraine #handsoffukraine भी लिखा है। पोस्ट पर लोग कमेंट के जरिए हौसला बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसे खौफनाक स्थिति में भी वहां के लोग एक दूजे के साथ खड़े है और अपने देश को बचाने लगे हुए है। 

 

साल 2015 में बनी थी मिस यूक्रेन 

आपको बता दें कि युद्ध के लिए तैयार हुई अनास्तासिया लेना साल 2015 में मिस यूक्रेन का खिताब जीती थीं। ये एक बेहद मशहूर महिला है, ऐसे में अनास्तासिया को सोशल मीडिया पर काफी लोग फॉलो करते हैं। हालांकि फैंस इनको बोल्ड अंदाज के लिए जानते हैं लेकिन आज देश के लिए वो बंदूक लिए खड़ी दिखाई दे रही हैं। जो वाकई में बेहद काबिले तारीफ है। 

 

ऐसे बढ़ाया यूक्रेनियन का हौसला 

बता दें की हाल ही में अनास्तासिया ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है- “मैं फौजी नहीं, सिर्फ एक इंसान हूं। वर्तमान स्थिति के कारण मैं बात करना चाहती हूं! मैं फौजी नहीं हूं, सिर्फ एक महिला हूं, सिर्फ एक सामान्य इंसान हूं। बस एक इंसान, मेरे देश के सभी लोगों की तरह। मैं भी सालों से एयरसॉफ्ट प्लेयर हूं।” साथ ही वो उसी पोस्ट में यह भी लिखती हैं- “आप Google कर सकते हैं कि #airsoft का क्या अर्थ है।

मेरी प्रोफ़ाइल की सभी तस्वीरें लोगों को प्रेरित करने के लिए हैं। मैं अपने देश के लिए सभी ध्यान और समर्थन की सराहना करती हूं, यूक्रेन में सभी लोग हम रूसी आक्रमण के खिलाफ हर दिन लड़ेंगे।” इस तरह पूर्व मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना (Anastasiia Lenna)  यूक्रेनियन का हौसला बढ़ाया है।