वायरल

Published: Nov 02, 2022 04:59 PM IST

Viral Videoदोस्ती हो तो ऐसी! कुत्ते ने मौत मुंह में जाकर बचाई तोते की जान, सांप को यूं सिखाया सबक - वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: दुनिया में कुत्ता एक एसा जीव है जो किसी भी परिस्थति में अपने मालक को अकेला नहीं छोड़ा, फिर चाहे किसी के साथ की हुई दोस्ती ही क्यों नहीं हो दोस्ती का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है। कुछ लोग अपने दोस्त के लिए अपनी जान भी कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही कुछ किया है एक कुत्ते ने। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ता अपने दोस्त तोते की जान बचाने के लिए एक खतरनाक सांप से भिड़ जाता है। दोस्त की जान बचाने के चक्कर में कुत्ता यह भी नहीं सोचता कि सांप इस धरती के सबसे खतरनाक जीवों में से एक होता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिंजरे में एक तोता होता है। इस दौरान पिंजरे में कहीं से एक खूंखार सांप पहुंच जाता है। सांप इस तोते को अपना शिकार बनाने की फिराक में होता है। सांप को देखकर तोता जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। इसके बाद तोते के दोस्त कुत्ते की नजर पिंजरे की तरफ जाती है। जैसे ही कुत्ता देखता है कि उसके दोस्त की जान खतरे में है, वह अपने जान की बाजी लगा देता है। वह तुरंत ही सांप पर टूट पड़ता है। आप देख सकते हैं कि कुत्ता उस खतरनाक सांप को अपने जबड़े में भरकर पिंजरे से बाहर खींच लेता है। 

 

इससे पहले की सांप उस तोतो का खेल खत्म करता, कुत्ता सांप को ही वहां से बाहर खींच ले जाता है। वीडियो देखकर आप चौंक जाएंगे। आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी जान की परवाह किए बिना सांप की पूंछ पकड़कर उसे बाहर ले जाता है। इस दौरान कुत्ता सांप को काट-काटकर उसके होश भी ठिकाने लगा देता है। वीडियो को arvind_kumarr नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फ़िलहाल यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।