वायरल

Published: May 27, 2022 11:17 AM IST

Dhoni In Panchayat Electionक्या IPL 2022 के बाद धोनी कर रहे झारखंड पंचायत चुनाव में ड्यूटी? जानें इस वायरल फोटो का पूरा सच

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. हालाँकि IPL2022 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)  की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर कुछ बहुत ज्यादा खास नहीं रहा। इस बार टीम ने 14 में से महज 4 मैच जीते और मात्र 8 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में 9वें पायदान पर रही थी। 

इधर IPL में CSK का सफर खत्म होने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें धोनी जैसे ही दिखने वाला एक शख्स झारखंड पंचायत चुनाव में अपनी ड्यूटी करता रहा है। जी हाँ, इस शख्स की फोटो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गौर से देखें इस शख्स का चेहरा बहुत ज्यादा  CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मिलता-जुलता है, हाल ऐसा हो गया कि लोग इस शख्स को धोनी समझकर कुछ लोग तो उसके साथ सेल्फी भी क्लिक कराने लगे।

अन्य मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक इस शख्स का नाम विवेक कुमार है, जो CCL में सहायक प्रबंधक है। इन्ही विवेक कुमार की ड्यूटी झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में लगी थी। अगर आप भी साइड से विवेक कुमार की फोटो को देखें तो वह आपको भी हूबहू महेंद्र सिंह धोनी जैसे ही नजर आएंगे। 

गौरतलब है कि, महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी CSK के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पता हो कि धोनी ने 15 अगस्त साल 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, हालाँकि इसके बाद नही वह IPL में खेलते नजर आ रहे हैं।