वायरल

Published: Feb 15, 2022 09:26 AM IST

Amazing Viral Video कश्मीरी दादी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, अंग्रेजी बोल सबकी बोलती कर दी बंद, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है। कुछ वीडियो आपको हैरान कर देते है, तो कुछ वीडियो आपका दिन बना देते है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला (Old Women) अपनी अंग्रेजी बोलने का हुनर दिखा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

यह वायरल वीडियो सैयद एस शाह ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस 36 सेकेंड के वीडियो में आप देख सकते है कि, एक बुजुर्ग महिला किस तरह अपने अंग्रेजी का प्रदर्शन कर रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि, एक युवक कुछ फलों, सब्जियों और जानवरों के नाम कश्मीरी भाषा में बोलता है।

वहीं, उसके बगल में पारंपरिक पोशाक में बैठी एक बुजुर्ग महिला एक एक करके उन सब चीजों का अंग्रेजी नाम बताती है। हालांकि, वह पहली बार ‘‘बिल्ली” की पहचान करने में लड़खड़ाती है। लेकिन, फिर उसकी पहचान वह ‘कैट’ के रूप में करती है। इसके बाद वह अनोखे लहजे में प्याज, सेब, लहसुन और कुत्ते की पहचान करती हैं।

अब सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग मिला का अंग्रेजी बोलते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस बुजुर्ग महिला की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते कहा कि, ‘ये दादी मां का अंदाज वाकई बड़ा निराला है’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि,’ यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत!’