वायरल

Published: Oct 28, 2021 01:55 PM IST

OMG17 साल की लड़की ने यूट्यूब देख बच्चे को दिया जन्म, पेरेंट्स को नहीं पड़ने दी भनक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

केरल: केरल के मलप्पुरम (Malappuram of Kerala) से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक महज 17 साल की लड़की ने यूट्यूब (Youtube Baby Delivery Video) में देखकर बच्चे को जन्म दिया है। इस खबर को पढ़कर हर कोई हैरान हैं। दरअसल, 17 साल की लड़की का अपने प्रेमी के साथ कथित शारीरिक संबंध (Physical Relationship) था। जिसकी वजह से वह गर्भवती (Pregnant) हो गई। अपने प्रेग्नेंट होने की खबर उसने अपने घरवालों से छुपाई थी। इस बात की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है।     

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी प्रेमी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि मां और उसकी बच्ची को मंजेरी के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। वहीं पुलिस ने भी बताया कि लड़की और उसके बच्चे की देखभाल आरोपी का परिवार कर रहा है। लेकिन, युवक को पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला जिले के कोट्टाकल पुलिस थाने के अंतर्गत आया है। साथ ही जानकारी दी है कि लड़की ने 20 अक्टूबर को अपने घर में ही यूट्यूब देखकर बच्चे को जन्म दिया और उसका गर्भनाल काटा। लड़की ने डिलीवरी में किसी भी तरह की बाहरी मदद नहीं ली है। उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता को घटना की जानकारी 22 अक्टूबर को पता चली थी, जब उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। 

दरअसल, लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता दृष्टिबाधित हैं, इसलिए उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता नहीं चला था। वहीं लड़की का 21 साल के युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। ये दोनों लड़की के 18 साल की उम्र होने पर शादी भी करने वाले थे।