वायरल

Published: Jan 17, 2022 10:50 AM IST

Monkey Flying Kite Videoआसमान में पतंग उड़ाने के मामले में इंसानों को पछाड़ा इस बंदर ने, वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जयपुर, देशभर के ज्यादातर शहरों में मकर संक्राति (Makar Sankranti) का त्यौहार बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन हर उम्र के लोग पतंग उडाकर यह दिन मस्ती के साथ मनाते है। सोशल मीडिया (Social Media) पर पतंग उड़ाने के कई वीडियो वायरल हो रहे है। इस दौरान एक ऐसा वीडियो देखने को मिला, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। 

इस वीडियो में एक बंदर (Monkey) पतंग उड़ाते हुए दिख रहा है। आम तौर पर मकर संक्रांति के दिन बच्चे पतंग उड़ाते है। लेकिन, इंसानों के अलावा जानवर भी पतंग उडा सकते है, ऐसा पहली बार देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक बंदर पतंग उड़ा रहा है। 

अनिल कुमार सैनी नाम के यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में  बंदर पतंग उड़ा रहा है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी है कि, जयपुर में किसी मकान की छत पर मकर संक्रांति के मौके पर  बंदर को  पतंग उड़ाते देखा गया। इस वीडियो में देख सकते है कि, एक बंदर घर की छत पर बैठा है। इसी दौरान वह उसके पास से गुजर रही पतंग को पकड़ लेता है और पतंग को उड़ाने लग जाता है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे है।  इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि, कोई पतंग कटने के बाद हवा में उड़ते हुए बंदर के पास से जाने लगी होगी।इस दौरान बंदर ने पतंग की डोर को पकड़ लिया और उसे इंसानों की नक़ल करते हुए उसे तरह उड़ाने लगा।