वायरल

Published: Aug 12, 2022 10:47 AM IST

Shocking VideoMP: झाबुआ में महिला के साथ अत्याचार, सरेआम 'निर्वस्त्र' कर लाठी से पीटा, 4 गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से आ रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के झाबुआ (Jhabua) जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने वाले 4 आरोपियों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  दरअसल मामले पर झाबुआ पुलिस ने बताया कि, आरोपी मुकेश कटारा समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Courtsey: KashifKakvi

घटना बाबत पुलिस ने बताया कि महिला मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी थी। वह कुछ माह पूर्व मुकेश कटारा के साथ उसके यहां रहने चली गई थी। लेकिन अब वह वापस मजरूह के पास गांव रूपारेल वापस आ गई थी। इससे नाराज होकर मुकेश ने अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ चलने के लिए तकादा करने लगा। महिला और अन्य लोगों के विरोध करने पर उसके साथ जोर जबरदस्ती और मारपीट की गयी।

 बताया जा रहा है कि, घटना बीते गुरुवार सुबह 11 बजे की है। मिली खबर के अनुसार, यहां मुकेश अपने साथियों के साथ रुपारेल पहुंचा। वहीं वह उस महिला को उसके घर से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठा कर ले जाने लगा। लेकिन इसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से सरेआम पीटा। इतना ही नहीं महिला और उसके पति दोनों के बेहोश होने तक उनके साथ मारपीट की गई है। इस घटना का तब ग्रामीणों ने वीडियों बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला और आरोपी भी आदिवासी समाज से ही बताया जा रहे हैं।