वायरल

Published: Jul 14, 2022 11:22 AM IST

Wife brutally Beaten Husband पति की इस गलती पर नाराज पत्नी ने बल्ले से पीटकर किया अधमरा, लगे इतने टांके

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

राजस्थान : पति-पत्नी के बीच आपसी अनबन ( Husband-Wife Fight) आम बात है। अक्सर दोनों के बीच नोंक-झोंक देखने को मिलता रहता है, लेकिन ये बेहद मामूली होता है। आज हम आपको एक महिला के द्वारा कि गई एक ऐसी घटना के बारें में बताने जा रहे हैं। जो आपका दिल दहला देगा। एक पत्नी ने अपने पति को बेरहमी से पीट-पीटकर (Wife Brutally Beaten Husband) उसे अधमरा कर दिया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर यह खबर सुर्खियों में बना हुआ है। 

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर (Rajasthan’s Bikaner) से यह मामला सामने आया है। जिसमें पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि बीवी का गुस्सा उसके सिर चढ़ गया और गुस्साई बीवी ने क्रिकेट के बैट से पीट-पीटकर अपने पति को लहूलुहान कर दिया। बता दें, पत्नी की नाराजगी केवल इस बात से थी कि उसका पति बिना खाये ही सो गया था। जिसके बाद पत्नी नें बिस्तर पर सोए हुए पति को बल्ले से जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद घर में मौजूद लोग और आस-पड़ोस के लोगों ने मिलकर महिला के हाथ से बैट छीन लिया। 

इतना पीटने के बाद भी पत्नी का जी नहीं भरा और बैट को वापस छीन कर दुबारा पिटाई शुरू कर दी। पिटाई भी इतनी जबरदस्त की कि पति को करीब एक दर्जन से अधिक टांके लगे। बता दें, इस मामले में पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है और महिला के खिलाफ मामला दर्ज करने के बजाय उसके पति पर ही मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, महिला ने जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना में पति और उसके पड़ोसियों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाई है।