वायरल

Published: Sep 25, 2021 10:22 AM IST

Girlfriend On Rentइस देश में किराए पर मिल रही Girlfriend, बस देना होगा इतने पैसे!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. क्या आपने कभी ऐसा भी सोचा है कि आपके माता-पिता अचानक आपको इसीलिए डांटने लगे क्योंकि आपने कोई गर्लफ्रेंड नहीं बनाई है। जी हाँ जनाब ऐसा हमारे देश में तो शायद नहीं पर हमारे पडोसी देश चीन (China) में जरुर होता है। इतना ही नहीं अब इससे बचने के लिए यहां के युवा भाड़े में यानी की किराए की गर्लफ्रेंड (Girfriend On Rent) को अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए ले जाते हैं। जी हाँ चीन में इसके लिए ऐसे कई ऐप्स हैं जिनकी मदद से आप यहाँ पर रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर कर सकते हैं।

यहाँ पर ज्यादातर चीनी युवा जब छुट्टियां मनाने अपने घर जाते हैं तो रेंट पर एक गर्लफ्रेंड हायर करते हैं। वर्ना उनको अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के अनेकों कठिन सवालों का सामना करना पड़ता है। कई बार युवाओं को शादी और गर्लफ्रेंड बनाने के महत्व पर रिश्तेदारों से लंबा-चौड़ा लेक्चर भी सुनना पड़ता है। वैसे ये तो हमारे भारत में भी होता है, रिश्तेदारों वाली परेशानी!

लेकिन जनाब यहाँ रेंट पर गर्लफ्रेंड रखने की शर्त होती है कि गर्लफ्रेंड हायर करने वाला शख्स लड़की को किसी भी प्रकार से छू नहीं सकता है। हालाँकि लड़की उस शख्स को इमोशनल सपोर्ट देगी, उसकी गर्लफ्रेंड की तरह ही उससे व्यवहार करेगी। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, किराए पर गर्लफ्रेंड हायर करने के लिए लड़कों को करीब 1,999 युआन यानी करीब 22,816 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। फिर वो भाड़े की गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिला सकते हैं। उसके साथ डेट पर जा सकते हैं। उसके साथ चैट भी कर सकते हैं।

एक और दिलचस्प बात, चीन में लूनर न्यू ईयर के वक्त रेंट पर गर्लफ्रेंड हायर करना और महंगा हो जाता है। तब युवाओं को भाड़े की गर्लफ्रेंड के लिए 3 हजार युआन यानी 34,241 रुपये से लेकर 10 हजार युआन यानी 1,14,139 रुपये तक की बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि न्यू ईयर पर ज्यादातर लोग छुट्टियों पर घर वापस आते हैं। यहाँ पर किराय पर गर्लफ्रेंड का काम करने वाली एक लड़की ने बताया कि उसका काम बहुत कठिन है क्योंकि उसे हर बार उसे किसी अजनबी शख्स की ही गर्लफ्रेंड बनना होता है।जो कि मानसिक रूप से थोड़ा अजीब है।