वायरल

Published: May 09, 2023 08:48 AM IST

Cake Maker पुणे: केक मेकर प्राची का नया कारनामा, बनाया वीगन रॉयल आइसिंग से 200 किलो का भव्य महल का स्ट्रक्चर, बना नया रिकॉर्ड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली/पुणे. आज हम पुणे (Pune) की एक ऐसी केक मेकर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर अपना नाम कमाया है। दरअसल आज अहम हम बात कर रहे हैं आर्टिसनल केक, कप केक, कुकीज और कस्टमाइज्ड थीम वाले केक बनाने वाली जानी मानी कलाकार प्राची धबल देब (Prachi Dhabal Deb) के बारे में। वैसे प्राची को ‘क्वीन ऑफ रॉयल आइसिंग’ के नाम से भी बुलाते हैं।

वहीं अब प्राची धबल देब ने शाकाहारी रॉयल आइसिंग का उपयोग करके एक भारतीय प्रेरित महल की 200 किलोग्राम का केक बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अपनी इस कला पर प्राची ने बताया कि, यह संचरचना दरअसल भारतीय वास्तुकला पर आधारित है। यह पूरी तरह से वीगन रॉयल आइसिंग से बना है जोकि 200 किलो का एक भारतीय प्रेरित महल है। यह 10 फीट x 4.7 फीट की है और इसे लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त भी दी गई है.

वैसे प्राची के केक इसलिए फेमस हैं, क्योंकि वे उनमें रॉयल आइसिंग का इस्तेमाल करती हैं। रॉयल आइसिंग बेहद ही हार्ड कुकिंग आर्ट है, जिसमें प्राची ने अपनी मेहनत से महारत हासिल की है। इस आर्ट को उन्होंने वर्ल्ड फेमस केक मेकर आइकन, सर एडी स्पेंस (MBE) से यूनाइटेड किंगडम में जाकर सीखा है। हाल ही में प्राची ने अपनी कला का शानदार परिचय देते हुए एक ऐसा केक तैयार किया है, जिसका नाम ‘वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स’ में भी दर्ज हुआ है।

क्या खास है इस केक में

गौरतलब है कि, आमतौर पर रॉयल आइसिंग के लिए ट्रैडीशनल रेसिपी का ही प्रयोग होता है, लेकिन इसे भारतीय बाजार में फेमस बनाने के लिए प्राची ने एक भारतीय कंपनी- ‘शुगरइन’ के सहयोग से रॉयल आइसिंग (वेगन रॉयल आइसिंग) विकसित की और अब यह प्रोडक्ट भारत के साथ-साथ दुनिया भर में भी उपलब्ध है। वैसे ‘रॉयल आइसिंग’ का इस्तेमाल ब्रिटिश शाही परिवार के केक को सजाने के लिए किया जाता है। 2014 में प्राची ने पहली बार 3-4 इंच लंबा रॉयल आइसिंग गजीबो बनाया था।