वायरल

Published: Jul 11, 2023 09:58 AM IST

Shocking Newsशॉकिंग! एक मच्छर डेढ़ मिनट में कितना खून पी जाता है? इस वीडियो में देखें हैरान कर देने वाला नजारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है बारिश शुरू होते ही मच्छरों की समस्या बढ़ जाती है। इन दिनों हर तरफ हरियाली होती है। ऐसे में जहां बारिश बेहद सुनहरा माहौल बनाती है वाई इसके साथ कई बीमारियां भी आती हैं। खास कर इस मौसम मलेरिया और डेंगू फैलाने वाले मच्छर बड़े पैमाने पर हैं। ये मच्छर वहां पनपते हैं जहां पानी इकट्ठा होता है और उसे साफ या हटाया नहीं जाता है। फिर वे घरों में घुसकर लोगों को शिकार बनाते हैं।

जैसा की आपको भी पता होगा कि मच्छर आमतौर पर शाम और रात में हमला करते हैं। ये आपका खून पीकर तुरंत उड़ जाते हैं। मच्छर के काटने पर त्वचा पर दाने निकल आते हैं। हाल ही में मच्छर से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें दिखाया गया है कि मच्छर इंसानों को कैसे काटते हैं। इसमें मच्छर के काटने की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया गया है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मच्छरों के शरीर में सुई जैसी 6 संरचनाएं होती हैं। इनकी मदद से मच्छर खून पीते हैं। मच्छर सुई के जरिए इंसान के शरीर में एनेस्थीसिया जैसा तरल पदार्थ इंजेक्ट करते हैं। ऐसा तब तक होता है जब तक उन्हें एहसास नहीं हो जाता कि आपको मच्छर ने काट लिया है। तब तक मच्छर अपना काम पूरा कर लेते हैं। एक मच्छर एक मिनट में इंसान का डेढ़ मिलीलीटर खून पी सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि केवल मादा मच्छर ही इंसानों का खून पीती हैं। वहीं नर मच्छर फूलों का रस पीते हैं।

 

जब तक किसी व्यक्ति को पता चलता है कि उसे मच्छर ने काटा है, तब तक रक्तस्राव से त्वचा में सूजन आ जाती है। ये मच्छर अपने शरीर में एक सुई से रसायन इंजेक्ट करते हैं। जिससे खून का थक्का जम जाता है। इसके बाद सुई की मदद से मलेरिया और डेंगू के वायरस को मानव शरीर में छोड़ दिया जाता है। इस वीडियो के जरिए लोगों को सब कुछ बताया गया है। लोगों को मानसून के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ताकि बीमारियों से बचा जा सके। ऐसे में अब भी इस मानसून अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे ताकि आपको मच्छर न काटें और आप किसी भी तरह की बीमारी से बचे।