वायरल

Published: May 19, 2023 01:56 PM IST

Drinks Crocodile's Blood शॉकिंग! इंसान है या हैवान? रोज सुबह-शाम पीता है मगरमच्छ का खून

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: जैसा कि हम सब जानते है, मगरमच्छ पानी में रहने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। उनके हमलों से बचना किसी भी इंसान के लिए मुश्किल है। इसलिए लोग मगरमच्छ के पास जाने से भी डरते हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के हमले की कई घटनाएं सामने आती हैं। इस वायरल वीडियोज में हम कई बार देखते है कि मगरमच्छ कभी यह इंसानों पर हमला करते दिखाई देते है तो कभी अपने से भी भयानक जानवरों पर, लेकिन अब मगरमच्छ के बारे में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां दरअसल ऐसा सामने आया है कि एक शख्स मगरमच्छ का खून पीता है। चौंक गए ना? लेकिन वास्तव में ऐसा होता है। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

 स्वस्थ रहने के लिए मगरमच्छ का खून

आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा लेकिन ये एक सच्ची कहानी है और ये घटना इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक बिजनेसमैन का दावा है कि वह फिट और स्वस्थ रहने के लिए दिन में दो बार एक भयानक मगरमच्छ का खून पीता है। दक्षिणी थाईलैंड में रहने वाले व्यवसायी का कहना है कि यह उनके अच्छे स्वास्थ्य का राज है। इस खबर को पढ़कर हर कोई दंग है। 

दिन की शुरुआत मगरमच्छ के खून से 

दरअसल थाईलैंड के ट्रांग के 52 वर्षीय रोसाकोर्न नैनन अपने दिन की शुरुआत मगरमच्छ के खून से करते हैं। इसमें वे एक थाई स्पिरिट भी जोड़ते हैं जिसे लाओ खाओ कहा जाता है। इसके बाद वह रात को सोने से पहले वही कॉकटेल पीना पसंद करते हैं। रोजाकोर्न ने कहा, पहले वह शारीरिक रूप से कमजोर और थका हुआ महसूस करते थे, लेकिन जब से उन्होंने मगरमच्छ का खून पीना शुरू किया, एक चमत्कारी बदलाव आया. अब वह कभी थके हुए नहीं लगते। शरीर में इतनी एनर्जी होती है कि इंसान कभी खुद को कमजोर महसूस नहीं करता। मगरमच्छ का खून कई अंगों, खून और नर्वस सिस्टम के लिए चमत्कार की तरह काम करता है।

ऐसे पीते है मगरमच्छ का खून

फार्म हाउस के मालिक वनाचाई चिकार्ड का दावा है कि मगरमच्छों में बहुत कम खून होता है। इसलिए लाओ खाओ जैसे लोगों को इसे पीने के लिए शराब में मिलाकर पीना पड़ता है। इस कॉकटेल के एक गिलास की कीमत 800 रुपए तक है। कॉकटेल बनाने के लिए, आमतौर पर तीन से चार साल के मगरमच्छों की बलि दी जाती है क्योंकि उनके खून का सबसे शक्तिशाली प्रभाव तब होता है जब वे सबसे मजबूत होते हैं। 

स्वस्थ रखने के लिए अजीबोगरीब हरकत 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक जानवर से सिर्फ 100 मिलीमीटर खून ही निकाला जा सकता है। वैसे तो दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। जो खुद को स्वस्थ रखने के लिए, खूबसूरत दिखने के लिए, जवान रहने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। जिसके बारे में हमने कभी सोचा ही नहीं है। सोशल मीडिया पर ऐसी कई घटनाओं की चर्चा है।