वायरल

Published: Feb 08, 2022 03:01 PM IST

Viral Video शूटर दादी पर छाया 'कच्चा बादाम' का खुमार, वीडियो देख भूमि पेडनेकर ने कही ये बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘कच्चा बादाम’ (Kacha Badam) का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर इस गाने पर रील्स बनाकर शेयर कर रहा है। क्या आम जनता और क्या सेलिब्रिटी। सब पर कच्चा बादाम का खुमार छा गया है। इसी बीच फेमस शूटर दादी (Shooter Dadi Prakashi Tomar) प्रकाशी तोमर का ‘कच्चा बादाम’ पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी पोतियों के संग कच्चा बादाम पर डांस करते हुए दिख रही हैं। शूटर दादी को डांस करते देख बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। 

हाल ही में शूटर दादी के इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में शूटर दादी प्रकाशी तोमर दो लड़कियों के साथ कच्चा बादाम गाने पर डांस कर रही हैं। कहा जाता है कि, यह दोनों लड़किया उनकी पोती हैं। शूटर दादी लड़कियों के साथ डांस करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

शूटर दादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई शूटर दादी के वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे है। इसी बीच भूमि पेडनेकर ने इस वीडियो में कमेंट किया है। भूमि ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह! दादी।’भूमि पेडनेकर के अलावा एक यूजर ने लिखा है, ‘Wow! so cool dadi।’ इसी तरह दूसरे यूजर्स भी शूटर दादी के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं।