वायरल

Published: Feb 23, 2022 10:11 AM IST

Viral Newsकभी देखा है घोड़े की आंख में तैरता हुआ 'सांप', देखकर मालिक के होश उड़े, जानें पूरा किस्सा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली.  कभी कभी कुदरत भी कब क्या अजीबोगरीब खेल दिखाए कि आपको यकीन भी न हो। अब क्या आपने कभी ऐसा भी कुछ सुना है कि, किसी जिंदा घोड़े के अंदर सांपनुमा कोई कीड़ा घुसा हो या खासकर उसकी आंख में सांपनुमा कीड़ा तैरता हुआ नजर आया हो।  नहीं ना…लेकिन जनाब ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हुआ है।  मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के एक घोड़ा मालिक के तब होश उड़ गए जब उसने अपने घोड़े की आंख में एक सांपनुमा कीड़े को तैरते हुए को देखा। 

बस फिर क्या था घोड़े के मालिक ने बिना कोई टाइम गवाए डॉक्टर से संपर्क किया।  डॉक्टर साहब भी तुरनी आए और घोड़े की आंख की सर्जरी की और उसे बचा लिया। दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मडराक थाना के सिंघरा गांव का है।  यहाँ घोड़े की आंख में मिले जहरीले सांपनुमा कीड़े की लंबाई लगभग करीब 1। 5 इंच की बताई जा रही है। 

जब उडे सबके होश

सबसे पहले घोड़ा मालिक भूरा ने इस अनोखी घटना को देखा।  घोड़े की आंख में सांपनुमा कीड़े को तैरता देख उसके तो पहले होश ही उड़ गए।  इसके बाद उसने तुरंत ही अपने एरिया में लोकल डॉक्टर से संपर्क किया, लेकिन कोई भी इलाज न हो पाया।  फिर गांव के एक व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के जरिए उसने अलीगढ़ के वरिष्ठ पशु शल्य चिकित्सक डॉ।  विराम वार्ष्णेय से इस बाबत संपर्क किया। 

इस केस को सुनकर डॉक्टर ने उसे आश्वासन दिया कि सर्जरी से इस कीड़े को आंख से बाहर भी निकाला जा सकता है।  इसके अगले दिन ही डॉक्टर ने घोड़े की आंख की सर्जरी की और उस सांप नुमा कीड़े को बाहर निकालकर एक जार में बंद कर दिया।  सोशल मीडिया पर ये घटना बहुत ज्यादा वायरल हो रही है।  साथ ही लोग सांपनुमा कीड़े के घोड़े के अंदर घुसने को लेकर अब तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।  लेकिन जो भी हो कम कम से बेचारा निरीह घोडा अब सलामती से है।