वायरल

Published: Jul 31, 2022 11:00 AM IST

Marriage 30 Years After Deathअजीब: मरने के 30 साल बाद हुई दूल्हा- दुल्हन की शादी, जानें क्या है चौंकाने वाला मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: वैसे तो हम सब जानते है कि शादी की यह रस्म दो जीवित लोगों में होती है, लेकिन आज हम जिस शादी की बात कर रहे है वह होश उड़ा देने वाली है। जी हां दरअसल हुआ ये कि एक ऐसे दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई है जो 30 साल पहले ही मर चुके है, दरअसल इसकी जानकारी एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाऊंट से दी, जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए।  दरअसल भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में दो लोगों के मरने के 30 सालों बाद शादी रचाई गई। अब इस शादी की चर्चा सिर्फ राज्य  में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भी होने लगी है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। 

 

यहां है मरने के बाद शादी की परंपरा

आपको बता दें कि भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस तरह की अजीब परंपरा का प्रचलन है। यहां जोड़ों की मरने के बाद शादी रचाई जाती है।  जी हां  यह सत्य है, मरे हुए दूल्हा- दुल्हन की शादी का वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सिर्फ कर्नाटक ही नहीं बल्कि केरल में भी इस अनोखी प्रथा का पालन किया जाता है, इसे ‘प्रेथा कल्याणम’ (pretha kalyanam) कहा जाता है। दरअसल इस परंपरा का उद्देश्य मृत आत्माओं की शांति प्रदान करना ही होता है। इसलिए यह शादी की जाती है।

 

आम शादियों जैसी ही होती है ये शादी

दरअसल जैसे ही इस अनोखी प्रथा का खुलासा सोशल मीडिया पर हुआ तो इस अनोखी शादी के बारे लोगों की दिलचस्पी बढ़ने लगी , ऐसे में  एक यूट्यूबर ने इस शादी के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई। यूट्यूबर एनी अरुण की मानें तो वे खुद कर्नाटक में हुई एक शादी का हिस्सा बने, और उनोन्हे इस अजीब सी शादी का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

ऐसी होती है अनोखी शादी

इस अनोखी शादी को लेकर उन्हें पता चला कि ‘प्रेथा कल्याणम’ नाम की ये अनोखी शादी दूसरी पारंपरिक शादियों जैसी ही होती है। हालांकि दूल्हा- दुल्हन की जगह शादी के लिए मृत लोगों के पुतलों का इस्तेमाल किया जाता है। यूट्यूबर एनी अरुण ने ट्वीट के जरिए इस रहस्यमयी शादी के पूरे सच से पर्दा उठाया, अब इस वजह से यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।