वायरल

Published: Nov 18, 2021 03:28 PM IST

Viral Videoअजीब: प्याज है या केक, वायरल वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो आते है जिसे देखकर हमारी आखें भी धोखा खा जाती है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। केक का नाम सुनते ही हर किसी ने मुंह में पानी आ जाता है। वर्तमान में बर्थडे पार्टी के आलावा भी अब सभी छोटी- छोटी खुशियों में लोग केक काटते है। भला केक खाना किसे पसंद ना हो। 

अभी तो मार्किट में कई तरह की खास डिजाइन वाले केक भी बनवाए जाते है। ऐसे ही एक खास डिजाइन वाला केक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा, जिसे देखकर आप पहचान भी नहीं पाएंगे की ये वाकई में कोई केक है या असली का प्याज है। अब यह प्याज के डिजाइन वाला केक सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

हम यहां जिस केक की इतनी बात कर रहे हैं उसे देखने के बाद आप इसलिए हैरान रह जाएंगे क्योंकि वो किसी प्याज जैसा लग रहा है। शेफ (Chef) ने इसे बनाया ही ऐसे तरीके से हैं कि लोग पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये प्याज है या फिर केक। केक बनाने वाले शेफ ने इसे बखूबी डिजाइन किया है।  इसलिए ये ऐसा बिल्कुल असली का प्याज जैसा ही लग रहा है। पहली नजर में इसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। अब ये केक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

सोशल मीडिया पर जैसे ही इस केक का वीडियो पहुंचा वैसे ही लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी। एक यूजर ने कहा कि मैंने इससे पहले भी बहुत से कमाल के केक देखें हैं। मगर इसकी बात ही अलग है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि पहली नजर में तो कोई भी इसे प्याज भी समझ बैठेगा। इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस केक को बनाने वाले शेफ के हुनर की जमकर तारीफ की। 

दरअसल यह प्याज की तरह दिखने वाले केक की वीडियो को इंस्टाग्राम पर @sideserfcakes ने शेयर किया है। इनकी इंस्टाग्राम पर 702k फैन फॉलोइंग है। प्याज की तरह दिखने वाले इस केक का वीडियो अब हर जगह छाया हुआ है। यही वजह है कि अब तक इसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा गया और 176k से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।