वायरल

Published: Apr 20, 2022 04:45 PM IST

Weird Newsएक गांव ऐसा भी! जहां मंदिर बनवाने की कोशिश करने पर कांट देता है सांप, जानें क्या है पूरा माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सीवान: दुनियाभर में ऐसे कई अजीबोगरीब (Strange Place) जगह हैं, जो अपने अनोखे चीज़ों के लिए प्रसिद्ध रहती है। लेकिन आज हम भारत (India) के एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लोग सांप (Snake) के डर से कोई भी मंदिर (Temple) नहीं बनाते हैं। सुनकर कितना अजीब लग रहा है न! भला सांप और मंदिर का क्या रिश्ता? लेकिन, इस जगह की ये ही खासियत है।  

दरअसल, बिहार (Bihar)  में सीवान (Siwan) जिले के महाराजगंज में एक ऐसा गांव है जहां आज भी कोई मंदिर नहीं है। इस गांव में देवी-देवताओं काे खुले स्थान में रखा गया है, जहां जाकर लोग पूजा अर्चना करते हैं। इस गांव का नाम है सुरवीर। लोगों का कहना है कि जो भी यहां मंदिर बनाने की कोशिश करता है, उसे नाग डस लेता है और उसकी मौत हो जाती है। इस गांव के रहवासी ने बताया कि काफी साल पहले हमारे दादा मंदिर बनवाने के लिए सुरवीर गांव में पंडीजी के टोला के शिव स्थान पर नींव रखवाना चाहते थे। लेकिन उन्हें तभी नाग ने डस लिया और उनकी मौत हो गई। 

उसके बाद भी बहुत से लोगों ने यहां मंदिर बनाने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ भी ऐसा ही वाकया हुआ और लोगों की मौत होती गई। कई लोगों ने यहां नाग और नागिन की जोड़ी को भी देखा है। गांव के एक और शख्स ने बताया कि नाग-नागिन का यह जोड़ा एक पेड़ के पास रहता है। वैसे ये किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन जब भी कोई मंदिर बनाने के लिए सामने आता है तो वह उसे डस लेते हैं। 

लोग बताते हैं कि, आज भी सुरवीर के पंडीजी के टोला स्थित भगवान शिव के स्थान पर महिलाएं या गांव के लोग पूजा करने आते हैं। लेकिन उनके अंदर नाग-नागिन का एक खौफ बना रहता है। वहीं महिलाओं का कहना है कि, नाग देवता खुला रहना चाहते हैं। ऐसे में अगर कोई मंदिर बनवाने की बात करता है तो कुछ ऐसी घटना हो जाती है।

हालांकि, महिलाओं ने ये भी कहा कि, इस स्थान की बहुत मान्यता है। यहां आकर लोगों की सभी मनोकामनाएं यहां आकर पूरी होती हैं। शिव स्थान के अलावा गांव में 8 जगह इसी तरह देवी-देवताओं के खुले स्थान हैं।