वायरल

Published: Sep 04, 2022 01:54 PM IST

Shocking सालों से जिस लड़के को कर रही थी डेट, DNA टेस्ट में वो निकला लड़की का सगा भाई- जानें पूरा माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: जहां बात करें प्यार की तो वो कभी सोच समझकर नहीं होता।  यह एक ऐसी भावना है जो किसी के भी लिए मन में आ सकती है। लेकिन कई बार प्यार में कुछ ऐसा हो जाता है कि प्रेमियों की जिंदगी अचानक से बदल जाती है। लेकिन हम जिस मामले की बात कर रहे है यहां किसी ने किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन इस प्रेम संबंध में कुछ ऐसी बात पता चली की दोनों के होश उड़ गए। दरअसल हम जिस मामले की बात कर रहे है उसमें लड़की पिछले 6 साल से लड़के को डेट कर रही थी। हालांकि, जब लड़के की सच्चाई पता चली तो लड़की के होश उड़ गए।

होश उड़ा देने वाला मामला 

आपको बता दें कि लड़की ने अपनी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट (Reddit) पर शेयर की है। बता दें कि इस कहानी के बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल ये लड़की 30 साल की है। इस लड़की ने 6 साल पहले अपना बॉयफ्रेंड बनाया था। उसका बॉयफ्रेंड उससे उम्र में दो साल बड़ा था। अभी बॉयफ्रेंड की उम्र 32 साल है। लड़की ने लोगों से बताया कि उसे बचपन में ही अडॉप्ट किया गया था। इस बारे में उसके माता-पिता ने हाईस्कूल के बाद बताया। इसके बाद जो हुआ कि  उन दोनों की जिंदगी बदल दी। 

DNA रिपोर्ट देख उड़ गए होश 

पहले तो हुआ ये कि लड़की ने जब अपना बॉयफ्रेंड बनाया तो वह इस बात से आकर्षित हुई थी कि लड़का भी अडॉप्टेड ही था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। हालांकि, एक दिन दोनों के मन में न जाने क्या सूझा कि वह अपने बारे में रिसर्च करने बैठ गए। दोनों ने अपना डीएनए टेस्ट (DNA Test) करवाने के बारे में सोचा। जब डीएनए रिपोर्ट के नतीजे सामने आए तो दोनों के होश उड़ गए।

लड़के से छिपाई बात 

जी हां है दोनों ने DNA टेस्ट किया तो चौंकाने वाली सकाही समाने आई। दोनों का आपस में सगे भाई-बहन का रिश्ता निकला। इस सच्चाई ने लड़की की भावनाओं को उथल-पुथल करके रख दिया। हालांकि, इस बात को लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से नहीं बताया है। लड़की को अभी भी उम्मीद है कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट्स गलत निकलेगी। इसलिए लड़की ने एक बार फिर से डीएनए टेस्ट करवाने के बारे में सोचा है।